रामगोपाल जेना / गोइलकेरा : भाकपा माओवादी द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए सारंडा जंगल में लगाए गये आईईडी बम की चपेट में आने से एक और निर्दोष ग्रामीण महिला की मौत हो गयी हैं. घटना पश्चिम सिंहभूम जिला के घोर नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना और मुफस्सिल थाना के बॉर्डर पर स्थित मारीदिरी जंगल का है. घटना शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है. जब पाताहातु गांव निवासी गांगी सुरीन जंगल से लकड़ी चुनने महिला जा रही थी, तभी नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी के चपेट में महिला आ गयी जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गयी. लेकिन अब तक पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना नहीं हुई है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता बरतते हुए घटनास्थल के लिए सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी के साथ रवाना होगी. हालांकि इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.












