जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो ओलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना रोड मेन रोड पर चोरों ने देर शाम को बाइक की चोरी कर ली. यह बाइक जगदेव पैलेस फ्लैट के नीचे से चोरी की गई. यह फ्लैट मानगो डिमना रोड के मेन रोड पर है. चारो ओर सीसीटीवी के बीच गाड़ी की चोरी कर ली गई. (नीचे भी पढ़ें)

यह गाड़ी हौंडा कंपनी की ग्लैमर है जिसका नंबर जेएच 05 बीइ 3085 है, जिसका रजिस्ट्रेशन प्रमोद कुमार तिवारी के नाम पर है. सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है किस तरह चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इसकी सूचना ओलीडीह पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.




