
अनिल कुमार, बोकारो : लोहा चोर अब शिक्षा के मंदिर को भी निशाना बनाने से चूक नहीं रहे हैं. बीएस सिटी थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय 2 सी को चोरों ने निशाना बना दिया. चोरों ने स्कूल में लगे सभी लोहे की खिड़की को काट कर ले जाने का काम किया है. लोहे का ग्रिल चोरों के द्वारा काट कर ले गए. स्कूल के कमरे में अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी रोक टोक से अंदर प्रवेश कर सकता है. जानकारी के मुताबिक स्कूल के आसपास में नशेड़ियों का अड्डा शाम होते ही लगने लगता है और पुलिस इस पर कुछ भी नहीं करती दिखाई देती है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य कुमारी संपी ने बताया कि सोमवार जब स्कूल पहुंचे तो छात्रों ने बताया कि विद्यालय के सभी खिड़कियों से लोहे का दरवाजा गायब है. जाकर देखा तो लोहे की खिड़कियां पूरी तरह से गायब कर दी गई है. अब विद्यालय पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है क्योंकि कोई भी बिना रोक-टोक के क्लास रूम में आ जा सकते हैं और क्लास रूम में रखे बेंच डेक्स पर भी अब खतरा मंडराने लगा है. विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा बताती है कि अक्सर यहां इस तरह की घटना को चोर अंजाम दे रहे हैं. कुछ भी नया लगता है उसे चोर उखाड़ कर ले जाने का काम करते हैं.




