जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस जाने वाले मुख्य रास्ते पर गुरुवार की रात की गई फायरिंग के मामले में खुलासा हुआ है कि यह मामला रोडवेज का है. रोडवेज का मतलब होता है सड़क पर हुए विवाद के कारण मारपीट जैसी अपराधिक घटना होना. जिस व्यक्ति को गोली लगी है वह मानगो का रहने वाला टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग का कर्मचारी बी धनंजय है. उसको इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति बेहतर है. उसकी कलाई में गोली लगी है. उसको सिर्फ एक गोली कलाई में ही लगे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उसने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह मांगो की ओर से आ रहा था, इसी बीच तीन लड़के बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे और आड़ा तिरछा गाड़ी चला रहे थे. उन लड़कों को के सुरक्षाकर्मी ने डांट फटकार लगाई थी. इसके बाद सड़क पर दोनों के बीच बहस हुई थी. बहस के बाद लड़के पीछे रह गए थे जब भी सुरक्षाकर्मी आगे निकल गया था. एसबीबीजे से तीनों बुलेट सवार फिर से उसके पास आए और उलझने लगे. इसी बीच तीनों में से एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली उसके बाय कलाई में लगी और वह वहां से भाग निकला. पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है और यह पहचान करने की कोशिश कर रही है कि कौन अपराधी इस घटना में शामिल थे.





