जमशेदपुर : झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ द्वारा जमशेदपुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को धरना प्रर्दशन किया गया. अपने 11 सूत्री मांगो को लेकर धरना किया गया है. विदित है कि जनसेवक संघ 2012 में नियुक्त सभी जिले के जनसेवकों को तत्काल एमएसीपी का लाभ देने, जनसेवक को तकनीकी पद मानते हुए ग्रेड पे 4200 रुपए करने, जनसेवक संवर्ग का पदनाम कृषि प्रसार पर्यवेक्षक या प्रखंड उप कृषि पदाधिकारी करने समेत अन्य मांग कर रहे हैं. धरने पर बैठे कर्मचारियों के अनुसार जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वे लगातार राज्य स्तरीय हड़ताल जारी रखेंगे.



