घाटशिला : घाटशिला के माझी परगना महाल में शुक्रवार को सेरमा परी संथाली फिल्म का उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन ने किया. रामदास सोरेन ने फीटा काटकर फिल्म का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित किया. इस अवसर पर रामदास सोरेन ने कहा कि इन फिल्मों से संथाली भाषा के प्रचार प्रसार में सहयोग मिलता है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही स्थानीय कलाकारों को काम का अवसर भी मिलता है. इस दौरान जिला परिषद सदस्य दिव्यानी मुर्मू, घाटशिला प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, मुखिया पार्वती मुर्मू, गोपालपुर मुखिया शांखी हंसदा और अन्य कई लोग मौजूद रहें.



