जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में सेवा सदन अस्पताल के पीछे डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को अंतिम दिन रहा. इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब मस्ती की.(नीचे भी पढ़े)
कैंप में बच्चों ने डांस, बैलून स्टैम्पिंग और पेंसिल वेस्ट से पेड़ बनाना सहित सभी कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा रिंग गेम, पोस्टर पर बिंदी चिपकाने और डाइस गेम जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया. कई बच्चों ने आकर्षक उपहार भी जीते. (नीचे भी पढ़े)
बच्चों और शिक्षकों के लिए खाने-पीने के स्टॉल भी लगाये गये थे. वही बीच बीच में बच्चों को एनर्जी ड्रिंक भी दिया गया. स्कूल के हेड सुनील अग्रवाल और पति पत्नी द्वारा भागीदारी प्रमाण पत्र भी बच्चों के बीच वितरित किया गया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से स्कूल की प्रिंसिपल शिल्पा तापड़िया, श्वेता शर्मा, शिक्षा अग्निहोत्री, स्वीटी साहू, फरहीन नाज, रितिका, शशिकला, ड्राइंग टीचर रोमा मन्ना, और डांस टीचर नंदिता महतो शामिल रही.




