
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मोबाइल पर पार्ट टाइम जॉब दिलाने का ऑफर देकर इन दिनों साइबर बदमाशों ने आम लोगों को अपने शिकार बना रहे हैं. कुछ इसी तरह के शिकार भुइयांडीह ब्राम्हण टोला के रहनेवाले अभिषेक तिवारी 8 मई को हुए हैं. साइबर बदमाशों ने मैसेज भेजा. झांसे में लेने के लिये साइबर बदमाशों ने पहले अभिषेक को 10 हजार रुपये भेजा. 10 हजार के लालच में आकर अभिषेक ने अपने डेढ़ लाख रुपये गंवा दिया. अभिषेक को जबतक साइबर ठगी का अहसास होता तबतक उसके हाथ खाली हो गये थे. इसके बाद मामले को लेकर बिष्टुपुर साइबर थाने में गये. साइबर बदमाश ने 8 मई को दिन के 2.03 बजे चेलीग्राम से मैसेज भेजा था कि पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो मैसेज करें. इसके बाद अभिषेक ने मैसेज किया मैसेज आया कि कुछ टास्क देंगे, टास्क पूरा करने के बाद बैंक का डिटेल मांगा गया. (नीचे भी पढ़ें)
अभिषेक का कहना है कि साइबर बदमाश ने पहले उनके खाते में 150 रुपये भेजा था. इसके बाद कहा कि एक और टास्क पूरा करने पर 30 प्रतिशत प्रोफीट के साथ पैसा रिटर्न किया जायेगा. इस बीच अभिषेक से 1000, 3000 रुपये और फिर 6000 रुपये भेजने को कहा. इसके बाद 10 हजार रुपये साइबर बदमाश ने वापस कर दिया. साइबर बदमाशों ने अभिषेक को झांसे में लेने के बाद कहा कि अगर वह 10000 रुपये भेजता है तो उसे इसके बदले में 14000 रुपये वापस किया जायेगा. थोड़ी देर बाद कहा कि 5000 रुपये भेजने पर पूरा पैसा रिफंड करेगा. ऐसे करके साइबर बदमाशों ने अभिषेक से 1.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस बीच साइबर बदमाशों ने और दो लाख रुपये मांगे थे, लेकिन अभिषेक ने नहीं भेजा.



