बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया के विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ संजय गिरी और विद्यालय के फाउंडर हिरोद भोल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. डॉ संजय गिरी ने कहा कि यह विद्यालय कुछ बच्चों को लेकर प्रारंभ हुआ था जो आज इस विद्यालय में काफी संख्या में बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक और प्रबंधन समिति के सदस्यों के काफी मेहनत और लगन के साथ विद्यालय में बच्चों को कम संसाधन में भी बेहतर शिक्षा दे रहे हैं जिससे क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है.(नीचे भी पढ़े)

डॉ गिरी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने के साथ साथ सामाजिक और सांस्कृतिक ज्ञान भी दी जा रही है जो सराहनीय है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना आएगी और खेल कूद से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास होगा. मौके पर चंडी चरण साधु, प्रबंध समिति के रास बिहारी भुइया ,समाजसेवी अश्विनी साधु, उत्पल साधु , पुलिन राणा समेत विद्यालय के सभी अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन चंडीचरण साधु ने की.



