चाकुलिया: संपूर्ण मानवता कल्याण संघ की ओर से नया बाजार चाकुलिया कार्यालय में डॉ.संजय गिरी के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य और आंखों की जांच शिविर में 340 लोगों की जांच की गई. मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हित करने को लेकर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस संबंध में डॉ संजय गिरी ने कहा कि शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर के 2 बजे तक केयर एंड केयर डायग्नोसिस सेंटर जुगसुलाई के डॉ व उनकी टीम के द्वारा जांच की कर उचित परामर्श दी गई .(नीचे भी पढे)
और जांच के बाद निशुल्क दवा भी दी गई है. उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा की शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है. डॉ गिरी ने कहा कि वे इस तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का काम करेंगे.



