जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर भाजमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा एवं विधायक के निजी सचिव सुधीर सिंह ने बाबुडीह पार्किंग स्थल के पास टाटा स्टील यूआईएसएल (पहले जुस्को) के सौजन्य से बनाए रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्थल पर जाकर स्थानीय लोगो से संवाद स्थापित किया और प्लांट निर्माण में उत्पन्न हुई बाधा के कारणों की जानकारी ली. भाजमो नेताओं ने स्थानीय लोगो को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण की आवश्यकता के बारे में बताया और प्लांट निर्माण के उपरांत पेयजल संकट के समाधान का भरोसा दिलाया. अमित शर्मा एवं सुधीर सिंह ने बताया की स्थानीय निवासियों से वार्ता कर आपसी समन्वय स्थापित कर लिया गया है.(नीचे भी पढ़े)

बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जल्द निर्माण की वकालत की है. जनता ने स्वयं उस स्थल से बड़े वाहनों को हटाया और भूमी खाली कराई है. युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि स्थानीय लोगो ने विधायक सरयू राय के द्वारा विकास के लिए लिए जा रहे कार्यों का स्वागत किया है और क्षेत्र के विकास कार्यों में अपना शत-प्रतिशत सहयोग देने की बात कही है. गौरतलब है कि इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य को भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में रुकवा दिया गया था.



