जादूगोड़ा : टाटा-हाता रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल की ओर से स्कूल परिसर में सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में स्कूल के अलग-अलग ग्रुप के बच्चों ने भाग लेकर कैनवस पर अपनी कल्पना के रंग भरे एवं खूब मस्ती भी की. कार्यक्रम में तकरीबन 70 बच्चों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
विदित हो कि डेटन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के लिए आवासीय सुविधा के साथ खेलकूद को भी काफी महत्व दिया जाता है. इसमें हॉकी एवं आर्चरी एकेडमी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी बनाया गया है जो झारखंड हॉकी एसोसिएशन से संबद्ध होगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोऑर्डिनेटर मुनमुन तिर्की, शिक्षिका झुमा सरकार, मनीषा करुआ, अनीता पांडे एवं सहयोगी सोमवारी मुर्मू, अनिल सरदार, शरद कालिंदी, स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट बैद्यनाथ मांडी एवं सचिव बसंत तिर्की के अलावा छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे.



