जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत जय प्रभा कांप्लेक्स के मकान पर पेड़ गिरने से दो बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायलों दोनों बहनों को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान जमुना कालिंदी बच्ची की मौत हो गयी. जबकि दूसरी बहन का टीएमएच में इलाज चल रहा है.(नीचे भी पढे)
विदित हो कि देर शाम आयी तेज आंधी व पानी से जगह जगह पेड़ गिर गए है. इस दौरान कदमा जयप्रभा कांम्प्लेक्स के मकान पर एक पेड गिर गया, जिससे दो बहनें गंभीर रुप से घायल हो गयी. इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गयी.



