जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आतंकवाद निषेध दिवस मनाया गया. कॉलेज की प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल आयोजन की मुख्य अतिथि थीं. उन्होंने एनएसएस की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुलेखा कुमारी के साथ दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की. (नीचे भी पढ़ें)

प्राचार्या ने अपने वक्तव्य में कहा कि आतंकवाद की समस्या सदियों से रही है और आज के युग में सोशल मीडिया उस को बढ़ावा दे रहा है. कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने आतंकवाद पर एक नाटक प्रस्तुत किया जो मनमोहक रहा. इस नाटक की प्रस्तुति में राजकुमारी, प्रिया, रिसा, स्वाति, बेबी, बुलबुल, पायल, सुष्मिता एवं राजलक्ष्मी ने अहम भूमिका निभाई. धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कोऑर्डिनेटर एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुलेखा कुमारी ने किया.(नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर डॉ संगीता बिरुआ, डोरिस दास, डॉ वनश्री, प्रतिमा सिन्हा, प्रेमलता आदि उपस्थित रहीं. शबनम, अनु, राजकुमारी, प्रिया, तनु जैसी एनएसएस वॉलेंटियर छात्राओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



