
जमशेदपुर : टाटा स्टील एलडी 3 में विश्व पर्यावरण दिवस के मौक़े पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया. इस मौक़े पर आज एलडी 3 टीएससीआर के चीफ रवींद्र विजय संगवाई ने पर्यावरण के प्रति सजगता दिखाते हुए पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित करवाया. इस दौरान सभी कर्मचारियों से अपने-अपने एरिया में पौधारोपण करने का अपील किया. इस मौक़े पर चीफ टीएससीआर रंजय कुमार सिंह एवं विभागिये कमेटी मेम्बर नीरज नवीन कुमार, शिवरंजन कुमार, अस्विनी मिश्रा, संजीव पांडा एवं वंशीधर महतो ने भी अपने वकतव्य रखे और लोगों से अपील की एलडी3 एंड टीएससीआर में पूरे शॉप फ्लोर में पर्यावरण का खास ध्यान रखे एवं सभी कर्मचारियों को अपने आस-पास पौधारोपण करने की अपील की.











