जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबिली पार्क के जयंती सरोवर में सैकड़ों मछलियां मर चुकी है. लगातार मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है. करीब एक माह से मछलियां मर रही है. इसको लेकर टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से लगातार दावे किये जा रहे है. लेकिन सारे दावए खोखले साबित हो रहे है. मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है. इसको रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है. हालात यह है कि पार्क के भीतर चील और कौएं मरी हुई मछलियों को नोंचकर खा रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी सफाई के लिए टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से भेजी गयी टीम दोपहर के बाद पहुंची, तब तक पूरा इलाका खराब हो चुका था. यह अंदेशा जताया जा रहा है कि जहरीली पानी के कारण मछलियों की मौत हो रही है. इसको लेकर इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गयी थी. इसके बाद वहां फव्वारे लगाये गये थे, लेकिन अब फिर से मछलियां मर रही है. पानी पूरी तरह गंदा हो गया है. इसकी सफाई तकनहीं की जा रही है. बताया जाता है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियां मर रही है. लेकिन इससे कंपनी खुद इंकार करती आयी है. बताया जाता है कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा अब जयंती सरोवर को लेकर झारखंड हाईकोर्ट जाने की तैयारी की गयी है.



