रांची : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को मोदी सरनेम मामले में रांची के एमपी एमएलए कोर्ट में सशरीर हाजिर होना है. इसपर राहुल गांधी के वकील ने उनके नहीं आने की जानकारी दी है. संभावना है कि वकील इस मामले में कोर्ट से समय मांगेंगे. बताते चले कि मोदी सरनेम मामले में दायर याचिका में कोर्ट ने 22 जून को राहुल को कोर्ट में हाजिर होने को कहा था. (नीचे भी पढ़ें)
इसपर उनके वकील ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि उन्हें व्यक्तिगत छूट देने के संबंध में हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस पर जज ने 16 जून को अगली तारीख दी थी. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने रांची के मोरहाबादी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी नाम वाले सभी चोर होते हैं. इस पर रांची के रहने वाले एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया था.




