घाटशिला : ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है. प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हैं. स्वर्गीय बैजनाथ अग्रवाल की पुण्यतिथि पर दादी परिवार घाटशिला के नेतृत्व में घाटशिला रेलवे स्टेशन के समीप स्टॉल लगाकर हजारों लोगों के बीच शरबत और चना बादाम का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस पुनहित कार्य में राहगीरों ने शरबत पीकर भीषण गर्मी से राहत महशूस की. इस मौके पर सुनील जैन, प्रवीण अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, ललित अग्रवाल, विकाश आनंद, सौरव अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, रामबाबू अग्रवाल, सिद्धार्थ बंसल, दिनेश अग्रवाल, बासुदेव अग्रवाल, तेजस अग्रवाल समेत काफी संख्या में दादी परिवार के सदस्य मौजूद थे.



