रांची : फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शनिवार को 1 करोड़ के चेक बाउंस मामले में रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया. सिविल कोर्ट के सीनियर डिविजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने 10 हजार के दो बेल बॉन्ड भरवाकर उन्हें जमानत दे दी. जानकारी के मुताबिक अमीषा को दोबारा 21 जून को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है. बतात चले कि रांची के अरहोड़ा के रहने वाले अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजीएम कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाया था. (नीचे भी पढ़ें)
अमीषा पटेल ने अजय से फिल्म निर्माण के नाम पर 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए थे. वादे के मुताबिक अमीषा देसी मैजिक नामक फिल्म का निर्माण करने वाली थी पर फिल्म नहीं बनी. इसपर जब अजय ने पैसे वापस मांगे तो अमीषा टालमटोल करने लगी. इसके बाद एक करोड रुपए का चेक दिया जो बाउंस कर गया. अजय ने इस मामले में कोर्ट में शिकायत की थी.



