
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के सापधारा निवासी हरिराम हेंब्रम कि आंखों की रोशनी सालों पहले चली गई, जिसके बाद से वे देख पाने में असमर्थ है. उनके परिवार ने समाजसेवी कमलेश घाटूआरी से संपर्क कर समस्या बताई. कमलेश घाटूआरी ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर हरिराम हेंब्रम को स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया. स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा. इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. हरिराम हेंब्रम ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताया. मौके पर समाजसेवी कुंज बिहारी महतो, बबलु दे, कमलेश घाटूआरी, दिनेश महतो, सुमन दास, दशमत हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.




