बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत के गहलामुड़ा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए. डॉ गोस्वामी देवाधिदेव महादेव के समक्ष माथा टेक कर ग्रामीणों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना किया. मौके पर वरीय भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, दीपक महापात्र, किसान मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष, मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, शिबू प्रधान, गौरी शंकर दास, भक्तिश्री पांडा, रामपद सीट, रूपेश सिंह, राकेश दास,यादव पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.




