जमशेदपुर : जमशेदपुर के डीबीएमएस करियर अकादमी में संचालित एनआइओएस का रिजल्ट शनिवार को घोषित किया गया. मई महीने में आयोजित इस परीक्षा में 60 छात्रों ने हिस्सा लिया था. इसमें 65 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. 35 छात्रों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किए, वहीं 15 छात्रों ने एक या एक से अधिक विषयों में 90 फीसदी अंक प्राप्त किए. साइंस विषय में स्नेह लाल, रोहित कुमार, मेहुल मयंक वाणिज्य गणित में राहुल मुंडा, हिंदी में हर्ष जयसवाल, अंकित चतुर्वेदी, तनीषा शर्मा और गृह विज्ञान में सागर पॉल, हर्षप्रीत सिंह भाटिया, सृष्टि रे और माहिरा शाबी टॉपर रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर चेयरपर्सन बी चंद्रशेखर, ललिता चंद्रशेखर, अध्यक्ष गीता एम, सचिव मीना एस, संयुक्त सचिव वसंती आर प्रधानाचार्य ने शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की. साथ ही प्राचार्य सोमा बनर्जी ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी.



