अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो जिले के चास हरि मंदिर स्थित सिंह वाहिनी मंदिर में विपत्तारिणी पूजा धूमधाम से आयोजित की गयी. इसके लिए महिलाएं सुबह से ही मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचने लगी थीं. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि हरि मंदिर स्थित सिंह वाहिनी मंदिर में विगत कई वर्षों से मां विपत्तारिणी की पूजा होती आ रही है. यह पूजा जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद आनेवाले मंगल या शनिवार को आयोजित की जाती है. मंदिर के पुजारी बुद्धेश्वर घोषाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से माफी पत्थर की पूजा करवाते आ रहे हैं. यहां जो भी मन्नत मांगी जाती है, मां उसे पूरा करती हैं. यह पूजा झारखंड के अलावा बिहार व बंगाल के कई जिलों में भी धूमधाम से की जाती है.



