जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत गंधक रोड एरिया में बॉक्सर अरुणा मिश्रा के क्वार्टर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़ायी महिला के पास से सोने के जेवरात चेन आदि बरामद किया गया.(नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध मे बताया जाता है कि महिला चोर गिरोह की तीन सदस्य गंधक रोड एक क्वार्टर में चोरी करने कि लिए घुसी, इसकी जब भनक घर में रहने वाले लोगों को हुई, किसी तरह दो महिला फरार हो गयी और एक महिला को दबोच लिया गया. इस चोर गिरोह की एक महिला जिसे पकड़ा गया उसका नाम सुमित्रा दास है. (नीचे भी पढ़े)
उसे लोगों ने भागने के क्रम दौड़ाकर पकड़ा. इसके बाद महिला की जमकर पिटाई की गयी. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. वह ह्यूम पाइप एरिया की रहने वाली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



