गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के कुलियाना गांव की एक गरीब महिला मालती महतो आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण परेशान है. आधार कार्ड नहीं होने के कारण उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. (नीचे भी देखें)
बड़ा खुर्शी पंचायत के कुलियाना गांव निवासी मालती महतो का अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है, जिसके कारण उसे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उसे वृद्धा पेंशन सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि महिला का आधार कार्ड नहीं है. उन्होंने बताया कि महिला आधार कार्ड बनवाने के लिए वर्षों से भटक रही है, किन्तु अभी तक उसका आधार कार्ड नहीं बन सका है.




