जादूगोड़ा : राजकीयकृत उच्च विद्यालय आसनवनी (जादूगोड़ा) के मैट्रिक की परीक्षा में टॉप टेन रहे छात्र-छात्राओं को शनिवार को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार महतो व विधायक प्रतिनिधि चक्रधर महतो ने सम्मानित किया. विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उक्त छात्र-छात्राओं को उपहार व मेडल देकर उनकी हौसला अफजाई की गयी. विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार महतो ने टॉप टेन छात्रो को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति कड़ी मेहनत व लगन की वजह से परीक्षा परिणाम बेहतर हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
आज सम्मानित होनेवाले विद्यार्थियों में विवेक कुमार, सुमित भक्त, मोनिका भक्त, रूपाली रानी भक्त, सुमन भक्त, रूपश्री भक्त, प्रह्लाद दास, कृति रानी दास, अमीषा भक्त, सुमित मंडल, ममता कुमारी व कंचन कुमार भक्त शामिल हैं. समारोह में मुख्य रूप से प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार महतो, तापस कुमार राणा, ममता कुमारी, अशिमा बेंजामिन, विधायक प्रतिनिधि चक्रधर महतो आदि लोग उपस्थित थे.





