
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर भाजपा पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही . मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के भोपाल से देश भर के 10 लाख बूथ के लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जहां उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करने का मूल मंत्र दिया. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यरूप से मौजूद रहे. इस ऐतिहासिक अभियान का भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में सीधा प्रसारण देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला. महानगर के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े एलइडी स्क्रीन एवं टेलीविजन के माध्यम से मेरा बूथ-सबसे मजबूत कर्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी, जिसमें पार्टी के वरीय नेतागणों के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए. इसी क्रम में, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल के उत्कल एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिरकत की. इस दौरान मंडल के सभी बूथों के अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे. कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बूथ कमेटी विजय की जननी होती है, जो जाननी होती है उसकी हिफाजत करना भी जरूरी होता है. इसलिए भाजपा कार्यकर्ता बूथों की मजबूती एवं सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती से कार्य करें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्य एवं भव्य भारत के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है इसलिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ विजय का संकल्प लेकर कार्य करें. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़कर कार्य करें और जनसेवा के साथ-साथ उनके सुख-दुख में भी सहभागी बनें. कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और बूथ ही भाजपा की ताकत है. भाजपा का मूल मंत्र भी “बूथ जीता तो चुनाव जीता” है. उन्होंने विपक्षी दलों के शिमला में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि विपक्षी दलों का एकत्र होना कोई नई बात नहीं है. 2014 और 2019 में यही विपक्षी दल थे पर भाजपा को जनता के आशीर्वाद से 303 सीटें आई थी. झारखंड में भी इन दलों के गठबंधन को जनता नकार चुकी है. आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा तीन सौ से भी अधिक लोकसभा सीटों पर बड़ी विजयश्री प्राप्त करेगी. भाजपा के लिए राष्ट्र हित सबसे सर्वोपरि है. भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित व लोकहित में कार्य किया है, जबकि अन्य दलों के लिए पहले स्वार्थ है और राष्ट्रहित सबसे बाद में है. (नीचे भी पढ़ें)

बागबेड़ा मंडल में सांसद विद्युत महतो ने कार्यकर्ताओं के संग मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का किया श्रवण:
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका विधानसभा के बागबेड़ा मंडल अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाग लिया. बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत महतो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सुशासन व विकास को सामने रखकर काम कर रही है, जिसमें जन सहभागिता को अधिकाधिक महत्व दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए सांसद ने कहा कि आज पूरे विश्व में नरेंद्र मोदी व देश का जो सम्मान है, वह सभी के लिए गौरव का विषय है. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है इसलिए हम सबको सक्रिय होकर काम करना होगा व केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें. (नीचे भी पढ़ें)

सीतारामडेरा मंडल के कार्यक्रम में जुटे सैकड़ो कार्यकर्ता, मौजूद रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव :
भाजपा सीतारामडेरा मंडल की ओर से भालूबासा स्थित मिस्टी इन होटल सभागार में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया. मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव समेत सभी बूथों के अध्यक्ष व कार्यकर्तागण मौजूद रहे. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी जब बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मजबूती के साथ काम करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी में बड़े पद पर पहुंच सकता है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है। बूथ की मजबूती चुनाव जितने की गारंटी है. (नीचे भी पढ़ें)
ये सारे लोग मौजूद थे
जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, राजेश शुक्ल, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, विकास सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, भरत सिंह, योगेश मल्होत्रा, अनिल सिंह, डॉ राजीव, जटाशंकर पांडेय, राजन सिंह, पवन अग्रवाल, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोचीराम बाउरी, सुबोध झा, अमिताभ सेनापति, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अशोक सामंत, अप्पा राव, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, अमरजीत सिंह राजा, खेमलाल चौधरी, शैलेश गुप्ता, रमेश नाग, साहेब सिंह, पप्पू उपाध्याय, अभिमन्यु सिंह, महावीर सिंह, अमरेंद्र कुमार, शशांक शेखर, रमेश विश्वकर्मा, गणेश मुंडा, संजीत प्रसाद, रंजीत सिंह, दिलीप पासवान, बंटी अग्रवाल, अतुल प्रभात, सरस्वती साहू, नवजोत सिंह सोहल, बिमला साहू, संजना साहू, सरबजीत कौर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.











