जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में लगातार तीन दिनों से बदरा छाये हुए है. वहीं चौथे दिन यानी बुधवार को भी जमशेदपुर का कुछ ऐसा ही हाल रहा. इस दौरान जमशेदपुर के जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, आदित्यपुर में रुक-रुककर बारिश होती रही. वहीं बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्यियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर में बुधवार सुबह से शाम के साढ़े पांच बजे तक 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. मौसम विभाग रांची केंद्र के हेंड सह साइटिस्ट के मुताबिक राज्य में 2 जुलाई तक कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वानुमान अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान-
मौसम विभाग रांची केंद्र के हेंड सह साइटिस्ट के मुताबिक राज्य में 28 जून यानी बुधवार को उत्तर पूर्वी के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुर और पश्चिमी के लातेहारस, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है. गुरुवार से बारिश में कमी आने की उम्मीद है. 29 जून के बाद से लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली है. इसके बाद से ही मौसम साफ होगा और धूप खिली रहेगी. वहीं 30, 1 जुलाई और 2 जुलाई तक बारिश में और कमी आने की संभावना है.




