जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो पुलिया के नीचे बुधवार को छाया नगर का एक व्यक्ति विनोद राम गंभीर हालत में मिला. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. परिजनों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे. फौरन ऑटो से विनोद राम को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
विनोद राम की पत्नी श्रद्धा देवी का कहना है कि जब वह विनोद राम के पास पहुंची थी तो उससे पूछा कि विनोद की यह हालत किसने की, तो उसने एक पड़ोसी का नाम लिया है. उसने पड़ोसी का नाम सोनू बताया. श्रद्धा देवी को शक है कि विनोद राम की हत्या की गयी है. श्रद्धा देवी का कहना है कि पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर प्ले की जांच करे. वहीं पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. यह मामला हत्या का है या नहीं इसकी जांच पुलिस कर रही है.




