जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी आगामी 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर एवं मेडिकल चेकअप कैम्प आयोजित करेगी. साथ ही इस अवसर पर डॉक्टरों को सम्मानित भी किया जायेगा. इसके अलावा क्लब पटमदा में बंजर भूमि पर आदिवासी वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से एक हजार पौधे भी लगाए जायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
सत्र 2023- 24 के लिए रोटरी की नई कार्यकारिणी की अध्यक्ष अमृता वखारिया ने बताया कि आने वाले दिनों में रोटरी की ओर से कई कार्यक्रम संचालित किये जाएंगे. इसके तहत थैलेसिमिया एवं सिकिल सेल एनिमी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. एएसआरएफ परियोजना के तहत अनाथ बच्चों एवं वयस्क बच्चों की साक्षरता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब इस साल पांच सौ ऐसे बच्चों का मुफ्त ऑपरेशन कराएगी जो आर्थिक रूप से निर्धन और लाचार हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए साउथ के एक अस्पताल से एमओयू हुआ है. इसके अलावा आत्महत्या निवारण को लेकर कार्यक्रम चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि रोटरी इस साल से वैसे निर्धन बच्चों को तकनीकी शिक्षा प्रदान कराने के साथ रोजगार भी मुहैया करायेगी. मौके पर प्रीति खारा, सुकन्या दास, कृष्णा खैरा एवं उमंग झुनझुनवाला मौजूद रहे.




