गालूडीह : बनकाटी पंचायत के जगन्नाथपुर और बड़ाखुर्शी पंचायत के गिधिविल टोला में रविवार को सैकड़ों महिला-पुरुषों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने उन सभी को फूलमाला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. विधायक श्री सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि लोगों की रुझान लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर बढ़ रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है. झारखंड और झारखंडियों के बेहतर भविष्य के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा से बेहतर और कोई पार्टी नहीं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सारी सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कई योजनाएं चला रहे हैं. उन्होंने झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों को शुभकामनाएं दीं. मौके पर झामुमो के जगदीश भकत, वकील हेंब्रम, दुर्गाचरण मुर्मू, अवनी महतो, धीरेन महतो, मंटू महतो, लखपति गिरि, बादल किस्कू आदि उपस्थित थे.



