घाटशिला: घाटशिला थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय के समीप एनएच 18 पर मंगलवार को तेज रफ्तार मैजिक आइरिस (छोटा हाथी) संख्या (जेएच05बीएल 0874) ने बाइक को मारी टक्कर. टक्कर होने से बाइक पर सवार चुन्नू दास सड़क पर गिर गया. उसके आंख तथा मुंह पर गंभीर चोट लगी है. टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि एक को हल्की चोट आई है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.(नीचे भी पढ़े)
अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मीरा मुर्मू ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर चुन्नू दास एवं राजू कर को एमजीएम रेफर कर दिया है. जबकि भुनेश्वर दास को हल्की चोट लगी है उसे प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया. सूचना मिलते ही घाटशिला थाना के एसआई विवेक कुमार दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जानकारी ली एवं छोटा हाथी को थाना ले गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.



