हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत मुखिया सुमन कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने मंगलवार को चार हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा. एसीबी की टीम मुखिया को हजारीबाग मुख्यालय ले गई है, जहां उनसे मामले की पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार नामक व्यक्ति को गंगटीयाही में डोभा निर्माण करने का कार्य आवंटित किया गया था. कार्य पूरा हो जाने के बाद मुकेश कुमार को 1,60,080 रुपए का भुगतान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मुकेश कुमार अपने बचे हुए पैसे की निकासी के लिए मुखिया सुमन कुमार से मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करने पहुंचे तो मुखिया ने चार हजार घूस मांगे. इससे परेशान होकर मुकेश ने एसीबी में शिकायत की. शिकायत मिलते ही एसीबी ने मामले की जांच की और घूस मांगे जाने की बात को सही पाया और एसीबी की टीम ने मुखिया को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया.



