
नयी दिल्ली : शुक्रवार को भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान 3 श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया. 140 करोड़ देशवासियों ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की, वहीं लोग अपने अपने तरीके से इसकी सफलता के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं. इन्हीं में ओड़िशा के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी के तट से इसरो के वैज्ञानिकों एवं उनकी पूरी टीम को खास अंदाज में बधाइयां दी. सुदर्शन पटनायक ने रेत पर सैटेलाइट की अद्भुत अनुकृति तैयार की है. पटनायक ने स्कूली बच्चों की सहायता से 22 फीट लंबी रेत की आकृति तैयार की है. (नीचे भी पढ़ें)

इसे बनाने में उन्होंने करीब 15 टन रेत का इस्तेमाल किया है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को खुद सुदर्शन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इसरो टीम को चंद्रयान 3 मिशन के लिए गुड लक. मेरा सैंड आर्ट जिसे 300 स्टील के कटोरे से तैयार किया गया है. विजयी भव, पुरी बीच (ओडिशा). पोस्ट करने के कुछ ही समय में यह वायरल हो गया. अभी तक इस पोस्ट को 7 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.



