जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित गम्हरिया के बडौदा मेडिकल कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला अध्यक्ष राजु चौधरी की अध्यक्षता में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई. बैठक में शामिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक में संगठन विस्तार, शत प्रतिशत पंचायतों और शहरी वार्डो तक विश्व हिंदू परिषद की समिति अनिवार्य रुप से बनाने, सभी प्रखंड पालकों के द्वारा बैठक की तिथि और स्थान का निर्धारण, 15 जुलाई से 10 अगस्त तक शाम 7 से 8 बजे ई बैठक, अखंड भारत दिवस का आयोजन सभी समिति युक्त खंडों तथा उपखंडों में करना, 15 जुलाई से 5 अगस्त तक जिले में प्रतिदिन 10 खंडों में समिति निर्माण तथा 6 अगस्त से 8 अगस्त तक समिति की सूची को अंतिम रुप देना और 9 जुलाई को जिला मंत्री को सौंपना जैसी बातों पर चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में अजय कुमार मिश्रा, संजय चौधरी, जीवन लामा, मिथलेश महतो, उमाकांत महतो, मनीष बाजपाई, आकाश दास, अनिल डे, अमरजीत कुमार सिंह, अश्वनी शर्मा, पूर्ण चंद बाबा, अभिराज यादव, अभिषेक महतो और अन्य लोग शामिल हुए.



