जमशेदपुर : कुलाधिपति सह राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के ओएसडी (शिक्षा) डॉ संजीव राय ने शुक्रवार को जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में झारखंड के विश्वविद्यालयों को उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित करने को लेकर एक अहम बैठक की. बैठक के दौरान कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने उन्हें कुलाधिपति की ओर से उच्च शिक्षा में विश्वविद्यालयों को उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्तुत रोडमैप पर वीमेंस यूनिवर्सिटी की ओर से पूरा प्रयास करने के प्रति किया आश्वस्त.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक में डॉ रॉय ने उत्कृष्टता के लिए नौ विभिन्न आयाम सामने रखे, जिनमें सर्व प्रथम विजन एवं स्ट्रेटजी के तहत 2023 से 2035 तक के दूरगामी लक्ष्यों को पूरा करने की रणनीति पर चर्चा की, जिसके तहत उन्होंने लर्निंग रिसोर्स प्रोवाइडर के बारे में यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी के ऑटोमेशन पर बल दिया. उन्होंने कहा कि एडमिशन लेनेवाली छात्राओं के लिए आरंभ में ही एक वर्कशॉप आयोजित हो, जिससे वे लाइब्रेरी का बेहतर उपयोग कर सकें. उन्होंने संस्थान की वेबसाइट को अपडेट करना जरूरी बताया. रिसर्च व इनोवेशन को उन्होंने चौथी आवश्यकता बताया जिसके लिए फैकल्टी और छात्राओं को हमेशा तत्पर रहना होगा और उसके लिए सकारात्मक वातावरण का बनना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह उन्होंने गवर्नेंस, लीडरशिप एंड मेंजमेंट के मुद्दे पर भी चर्चा की. उन्होंने टीचिंग, लर्निंग एंड इवैल्युएशन के लिए कक्षागत व्यवहारों, शिक्षण रणनीतियों, अधिगम वातावरण आदि में संरचनात्मक बदलाव पर भी जोर दिया. इसी तरह स्पोर्ट्स एंड को करिकुलर एरिया को विस्तार देते हुए इसे को करिकुलर एरिया का अंग बताया. इसके तहत उन्होंने स्पोर्ट्स को अध्ययन के साथ महत्वपूर्ण मानकर आगे बढ़ने की जरूरत बताई. इसी तरह उन्होंने थिएटर एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स में उन्होंने एनएसडी एवं एफटीआइआइ के साथ मिलकर कार्यशाला आयोजित करने एवं छात्राओं की सर्जनात्मकता को उचित तरीके से प्लेटफॉर्म प्रदान करने को कहा.(नीचे भी पढ़ें)
इन सभी आयामों में उत्कृष्टता पाने के लिए उन्होंने दो सूत्र भी प्रदान किए, पहला कम्युनिकेशन अर्थात् संप्रेषण एवं कोलेबोरेशन अर्थात सहयोग एवं. प्रभावी संप्रेषण को किसी भी कार्य की आधारशिला बताते हुए कहा कि किसी भी कार्य के लिए क्षेत्रीय प्रतिनिधि के साथ उत्कृष्ट संस्थान के रूप में स्थापित प्रतिनिधि संस्थानों के साथ सहोयोग जरूरी बताया. अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि संस्थान को हर कदम पर राजभवन की ओर से पूर्ण रूप से सहयोग किया जाएगा. इस बैठक में रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, सभी संकायों के डीन, डायरेक्टर, आईक्यूएसी, कोऑर्डिनेटर, स्पोर्ट्स एंड कल्चर कमेटी, एफओ, सीवीसी एवं डीओ उपस्थित थे.



