जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की स्टील शाखा अध्यक्ष मोहित मूनका के नेतृत्व में गुरुवार को युवा प्रिविलेज कार्ड की री लॉन्चिंग की गयी. पहली बार वर्ष 2018 में इस कार्ड को लांच किया गया था, परंतु कोविड के कारण कुछ सालों के लिए यह कार्ड पूरी तरीके से उपयोग में नहीं था. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यता विस्तार अभियान के मद्देनजर यह कार्ड लॉन्च किया गया है जिसे सदस्यों को मुफ्त में दिया जाएगा. इस कार्ड के लिए न तो वेंडर से और न ही सदस्यों से कोई शुल्क लिया गया है.(नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष मोहित मूनका ने बताया कि “युवा प्रिविलेज कार्ड के माध्यम से स्टील सिटी शाखा के सदस्यों को विभिन्न स्थानों पर, जैसे कि होटल एवं रेस्टोरेंट, सलून एवं स्पा, कपड़ों ,हेल्थ, डेंटल केयर, ऑटोमोबाइल इत्यादि में विशेष छूट मिलेगी. सचिव सौरव सोंथालिया ने बताया कि इन टाई-अप के विवरण तक पहुंचने के लिए, कार्ड पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें और अपने टाइअप एवं डिस्काउंट की जानकारी आसानी से मिल जायेगी. मौके पर अध्यक्ष व सचिव के अलावा सौरभ सोंथालिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, संयोजक राहुल चौधरी, मनीष बंसल, पंकज संघी,नितेश धूत,विष्णु गोयल , सार्थक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, आदि उपस्थित थे.



