
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक के समीप बीती रात अपराधियों ने कुंदन सिंह नामक युवक को गोली मार दी. आनन- फानन में कुंदन सिंह को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां कुंदन का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कुंदन को घर में घुसकर परिवार के सामने ही गोली मारी. परिजनों ने बताया कि करीब 8 से 9 लोगों की संख्या में अपराधी घर में घुसे. इसके बाद लोगों ने वहां बेड पर सोए कुंदन सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता है कुंदन को तीन गोलियां लगी थी. अपराधी उसको गोली मारकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. इधर सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वैसे अपराधी की पहचान कर ली गई है. बताया जा रहा है कि रमेश सिंह नामक अपराधी ने कुंदन सिंह को गोली मारी है. बताया जाता है कि पुरानी रंजिश के कारण गोली चलाई गयी है. कुंदन सिंह इससे पहले जेल जा चुका है जबकि कई मामलों का आरोपी रहा है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.



