
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह के रहने वाले अजीत शर्मा के घर पर तीन की संख्या में अपराधियों ने घुसकर लूट की घटना को दिया अंजाम दिया है. पीड़ित ने बताया कि उनके घर में आगे से ताला लगा हुआ था. वहीं बगल में उनका नया दो तल्ला घर बन रहा था. इस दौरान अपराधियों ने घर पर पटरा रखकर पीछे से घर में प्रवेश किया. जहां बाथरूम के लिए उठी अजीत शर्मा की पत्नी की आहत पाकर चोरों ने उन्हें पीछे से रुमाल में कुछ सुंघा दिया. जिसके बाद वह बेहोश हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)
फिर उन्हें दूसरे कमरे में लेकर चोरों ने हाथ-पैर बाधकर कर सुला दिया. इसके बाद चोरों ने घर की अलमारी तोड़ 10 हजार नकद और 1 लाख के गहने लेकर फरार हो गये. वहीं अजीत शर्मा ने बताया कि वे अभी नेपाल में है. वे पसुपति नाथ मंदिर घुमने गये हुए है. वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं उन्होंने बताया कि उनके घर पर बीते रविवार को भी चोर घर में चोरी की नियत से घुसे थे, पर वे चोरी करने में असफल रहे.



