
घाटशिला : घाटशिला थाना में थाना प्रभारी बिमल किंडो ने गुम हुए तीन मोबाइल उनके मालिकों को सौंपा. ऑनलाइन मोबाइल लॉस्ट सर्विस के माध्यम से दर्ज कराए गए शिकायत के अनुसार गुम हुए कुल तीन मोबाइल को बरामद कर वास्तिविक मालिकों को सौंपा गया. मोबाइल मालिकों ने मोबाइल मिलने की उम्मीद खो दी थी. खोए हुए मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे. मोबाइल प्राप्त करने वाले सभी लोगो ने जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाई जा रही अभियान की सराहना करते हुए जमशेदपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया. इस वितरण समारोह में थाना प्रभारी बिमल किंडो, एसआई गोविंद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.



