जमशेदपुर : जमशेदपुर में दिन प्रतिदिन चोरी और लूट फरेब की घटना बढ़ते जा रही है. वहीं बीते रात अपराधियों ने एक घर में घुसकर महिला के हाथ पैर बांधकर उनके घर में लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं दूसरी ओर एमजीएम थाना क्षेत्र के पलाशबनी में गैरेज से इनवर्टर की बैटरी चोरों ने चोरी कर ली है. एआर लॉजिस्टिक के गैरेज से बैटरी की चोरी हुई है. इस मामले में पुलिस ने गोविंदपुर के घोड़ाबांधा के रहने वाले एआर लॉजिस्टिक के मालिक राजेश कुमार सिंह के आवेदन पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस शनिवार को मामले की जांच में जुट गयी है.



