जमशेदपुर : शहीद स्मारक निर्माण समिति द्वारा साकची शहीद चौक में शहीद स्मारक निर्माण हेतु एक मांग पत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा गया. साथ ही अविलम्ब इसके निर्माण की मांग की. समिति के संस्थापक संजीव आचार्य ने कहा कि उक्त स्थल पर जेपी आंदोलन के दौरान छात्रों ने अपनी शहदत दी थी. वर्षो से उक्त स्थान पर शहीद स्मारक निर्माण किये जाने की मांग समिति उठा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होने कहा कि शहर के विभिन्न स्थलों पर देश के महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान दिया गया है, लेकिन जेपी आंदोलन के शहीदों को सम्मान आज तक नहीं दिया गया है, इन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द जिला प्रशासन शहीद स्मारक का निर्माण नहीं करती है तो समिति खुद से उक्त स्थल पर स्मारक का निर्माण करेंगी और इसके लिए एक बार फिर वे प्रशासन के डंडे और गोली खाने को तैयार है.



