जमशेदपुर : विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और धीस्टर प्राइवेट लिमिटेड स्किल डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को वेबिनार का आयोजन किया गया. इस वेबिनार में रंभा शैक्षणिक संस्थान के बीएड,डीएलएड और स्नातक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया. वेबिनार में विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, करियर काउंसलिंग, इंटरव्यू प्रिपरेशन और सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी गई . (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मुख्य वक्ता कुशल जोशी ने विद्यार्थियों को बताया कि वे अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे कर सकते हैं. चेयरमैन राम बचन ने कहा कि विद्यार्थी अपने संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन और अपनी वैचारिक कुशलता को समृद्ध कर वर्तमान समय की चुनौतियों के समक्ष स्वयं को तैयार कर सकते हैं. वेबिनार में संस्थान के सभी शिक्षक, शिक्षकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे.




