जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची हाई स्कूल में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी टाटानगर ने अपने जन सेवा कार्य के अंतर्गत आनंद सबके लिए के तहत 75 योग्य छात्रों को स्कूल बैग वितरित किया. मारवाडी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष गोविंग मेवाड़ के सम्मान में यह आयोजन किया गया. नए दाखिल हुए बच्चों के बीच बैग का वितरण किया गया. कार्यक्रम में अध्यक्ष मोहित मूनका ने सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए गोविंद मेवाड़ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और साथ ही उनके दृष्टिकोण और नेतृत्व की प्रशंसा की. (नीचे भी पढ़ें)

जो समुदाय के उत्थान और समाज की बेहतरी में योगदान देने के लिए मारवाड़ी युवा मंच के प्रयासों को आगे बढ़ाने में सहायक रहे हैं. सचिव सौरव सोंथालिया ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. कड़ी मेहनत और निडर होकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर साकची हाई स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणव घोष, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अंकित मुनका, आलोक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, सुबेंदु विश्वास, रीमा, शिवानी घोष, शुबोदीप, पुर्वी, शिवोपोडो, आशीष घोष और अन्य लोग उपस्थित थे.




