• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 17, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Sahara refund portal launched- केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लांच किया सहारा रिफंड पोर्टल, 70 करोड़ निवेशकों को पोर्टल के माध्यम से धनराशि वापस करने की है योजना, 45 दिनों के भीतर निवेशकों के खाते में पैसे हस्तांतरित किए जाएंगे

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नयी दिल्ली: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली के ऊर्जा भवन में सीआरसीएस- सहारा रिफंड पोर्टल लांच कर दिया है. करीब 12 साल से गाढ़ी कमाई मिलने की आस में बैठे निवेशकों को इस पोर्टल के लांचिंग से राहत मिलने की उम्मीद जगी है. हालांकि अभी पांच हजार करोड़ का रिफंड पोर्टल के माध्यम से किया जाना है. बताया जा रहा है कि पहले चरण में वैसे निवेशकों का रिफंड किया जाएगा, जिनका भुगतान 10 हजार रुपए तक होगा.(नीचे भी पढ़े)

पोर्टल लांच करते हुए केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में ऐसे कई मामले सामने आने के बाद प्रधानमंत्री के निर्देश पर निवेशकों की परेशानियों को देखते हुए यह कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि संस्थाएं ऐसे कंपनियों पर दबाव बनाकर कंपनियों को कानूनी झंझावतों में उलझा देती है जिसका सीधा खामियाजा छोटे- छोटे निवेशकों को उठाना पड़ता है. उन्होंने सहारा के चार कंपनियों में फंसे तमाम निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि चरणबद्ध तरीके से सभी निदेशकों का भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा. इसके लिए उन्होंने देश के सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार जताया और कहा माननीय न्यायालय भी इस मुद्दे पर गंभीर है.(नीचे भी पढ़े)

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, सहारियन यूनिवर्सल मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड एवं सहारा स्टार मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के निवेशकों का भुगतान पोर्टल के जरिये किया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश की सहकारी समितियां बेहतर तरीके से काम कर रही है. सहकारी समितियों की वजह से देश का आर्थिक विकास हो रहा है. महिलाएं स्वावलंबी बन रही है. सहकारी समितियों में निवेश करने बालों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. सरकार उन्हें पूरा संरक्षण देगी.(नीचे भी पढ़े)

पोर्टल लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा सीआरसीएस- सहारा पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट पर निवेशकों को 6 चरणों की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके तहत जो भी सूचनाएं मांगी जाएगी उसे पूरा करना होगा. 45 दिनों के भीतर सारी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद निवेशकों के खाते में उनके पैसे हस्तांतरित किए जाएंगे.(नीचे भी पढ़े)

ऐसे करेंआवेदन

1.सबसे पहले पोर्टल पर निबंधित निवेशकों को ऑफिशियल वेबसाइट
https://coopeation.gov.in पर लॉगिंग करना होगा

ADVERTISEMENT

2.अपना आधार और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.

3.मूल निवेशकों को अपने दस्तावेज, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर के साथ फॉर्मेट अपलोड करना होगा

4.ऑनलाइन जमा किए गए आवेदनों को सहारा समूह की समितियों द्वारा 30 दिनों के भीतर सत्यापित किया जाएगा

5.अगले 15 दिनों के अंदर अर्थात ऑनलाइन दवा भरने के 45 दिनों के अंदर आवेदक को एसएमएस या पोर्टल के माध्यम से सूचित किया जाएगा

6. सफल दावों के मामले में धन की उपलब्धता के अनुसार निवेशकों के बैंक खाते में धन हस्तांतरित किए जाएंगे.(नीचे भी पढ़े)

केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि देश के करीब 70 करोड़ निवेशकों को पोर्टल के माध्यम से धनराशि वापस करने की योजना है उन्होंने बताया कि इसके लिए अधिकृत विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि रिफंड की प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी के पर्यवेक्षण एवं निगरानी में गौरव अग्रवाल, एमिकस क्यूरी की सहायता से की जाएगी. उन्होंने बताया कि रिफंड की प्रक्रिया पूरी पारदर्शी रहेगी, ताकि मूल निवेशकों को उनकी गाढ़ी कमाई का भुगतान किया जा सके.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur clash : मानगो शंकोसाई जेपी स्कूल के पास युवक पर हमला कर किया जख्मी, घायल युवक ने रोहन व उसके साथियों पर लगाया हमले का आरोप
खबर

Jamshedpur clash : मानगो शंकोसाई जेपी स्कूल के पास युवक पर हमला कर किया जख्मी, घायल युवक ने रोहन व उसके साथियों पर लगाया हमले का आरोप

July 17, 2026
jamshedpur teachers posting : जमशेदपुर में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक, हर वर्ग के शिक्षकों का हुआ पदस्थापन
खबर

jamshedpur teachers posting : जमशेदपुर में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक, हर वर्ग के शिक्षकों का हुआ पदस्थापन

July 17, 2026
jharkhand exam : झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
खबर

jharkhand exam : झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

July 17, 2026
Next Post

jamshedpur rural- घाटशिला कॉलेज में नव नामांकित छात्राएं सावित्रीबाई फुले का फॉर्म अवश्य भरें- प्राचार्य

Jamshedpur rape case - बागबेड़ा में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने दी धमकी, डर के साये में पूरा परिवार, पहुंचा एसएसपी ऑफिस

Jamshedpur mp meeting with road department – जमशेदपुर के सांसद ने की रांची में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक, खासमहल, गोलपहाड़ी, परसुडीह, गोविंदपुर तक सड़क को लेकर यह हुआ तय

Jamshedpur mp meeting with road department - जमशेदपुर के सांसद ने की रांची में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक, खासमहल, गोलपहाड़ी, परसुडीह, गोविंदपुर तक सड़क को लेकर यह हुआ तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur clash : मानगो शंकोसाई जेपी स्कूल के पास युवक पर हमला कर किया जख्मी, घायल युवक ने रोहन व उसके साथियों पर लगाया हमले का आरोप

jamshedpur teachers posting : जमशेदपुर में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक, हर वर्ग के शिक्षकों का हुआ पदस्थापन

jharkhand exam : झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

jharkhand minister visit to jamshedpur : जमशेदपुर के आगमन पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का जोरदार अभिनंदन, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या से अवगत हुई  

jharkhand andolankari birthday : झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का मनाया गया जन्मदिन, युवाओं को नशा से दूर रहने और योग को जीवन में उतरने की दी सलाह

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur clash : मानगो शंकोसाई जेपी स्कूल के पास युवक पर हमला कर किया जख्मी, घायल युवक ने रोहन व उसके साथियों पर लगाया हमले का आरोप

jamshedpur teachers posting : जमशेदपुर में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक, हर वर्ग के शिक्षकों का हुआ पदस्थापन

jharkhand exam : झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

jharkhand minister visit to jamshedpur : जमशेदपुर के आगमन पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का जोरदार अभिनंदन, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या से अवगत हुई  

jharkhand andolankari birthday : झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का मनाया गया जन्मदिन, युवाओं को नशा से दूर रहने और योग को जीवन में उतरने की दी सलाह

jamshedpur jdu andolan : मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना का ऐलान, विधायक सरयू राय की बैठक में लंबित विकास योजनाओं, सफाई व्यवस्था और पुलिस की निष्क्रियता पर जताया गया आक्रोश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News