घाटशिला: घाटशिला कॉलेज में इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन करवाने वाली सभी छात्राओं को झारखंड सरकार के सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिले, इस हेतु शत प्रतिशत छात्राओं को यह फॉर्म भरना अनिवार्य कर दिया गया है.(नीचे भी पढ़े)
प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने बताया कि नामांकन काउंटर पर यह फॉर्म उपलब्ध करवा दिया गया है. छात्राएं नामांकन करवाते ही सावित्रीबाई फुले का आवेदन फॉर्म अवश्य भरें. इसके तहत उन्हें सरकार द्वारा 5000 रू.की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.




