
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मंगलवार को बारीगोडा चौक पर बारीगोडा-जोजोबेडा रेलवे फाटक पर रेल ओवरब्रिज की मांग को लेकर बस्ती विकास संघर्ष समिति द्वारा बैनर एवं रजिस्टर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस हस्ताक्षर अभियान में इस क्षेत्र के बारीगोडा, राहरगोडा गदडा, बामनगोड़ा, सोपोडेरा एवं सरजामदा एवं जसकंडी के लोगों ने बढ़ चढ़कर हस्ताक्षर अभियान में बैनर पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया. इस अभियान को सही मांग ठहराते हुए इस क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ कर समर्थन दिया. इस दो रेलवे फाटक पर प्रतिदिन रेलगाड़ी के आवाजाही से अधिकांश समय फाटक बंद रहने पर इस क्षेत्र की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारीगोडा एवं जोजोबेडा सीमेंट प्लांट का दो-दो फाटक का दंश इस क्षेत्र की जनता को झेलना पड़ता है. इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रेल फाटक खुलता कम बंद अधिक रहता है. जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चे, टाटा मोटर्स कर्मचारी, मोटरसाइकिल एवं अन्य कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को कभी भी समय पर पहुंचने में परेशानी होती है. (नीचे भी पढ़ें)
फाटक बंद होने के बाद रेलवे लाइन पर बहुत ही भयानक जाम लगने से लोगों को इस पार से उस पार वाहनों को ले जाने में पसीने छूटते हैं. ओवर ब्रिज नहीं बनाया गया तो आने वाले दिनों में एक बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण रेलवे दे रही है. मांगे नहीं मानी गयी तो, आगे यह अभियान और भी जोरदार आंदोलन करेंगे. इस हस्ताक्षर अभियान में बस्ती विकास संधर्ष समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद, महामंत्री शैलेन्द्र सिन्हा, विनोद कुमार सिंह एवं इस क्षेत्र के मुखिया सुनीता नाग एवं आसपास के क्षेत्र के सभी मुखिया उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया है. सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, आजसू पार्टी के पूर्व मंत्री एवं प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व पार्षद राजकुमार सिंह, जिला पार्षद कुसूम पूर्ति, संजय मालाकार, प्रमुख पाणि सोरेन, जुहु बेसरा बसंती, भाजपा नेता कमलेश सिंह, पवन सिंह इन सभी लोग शामिल होकर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर समर्थन दिया. “एक ही नारा एक ही मांग, जल्द हो ओवरब्रिज निर्माण”. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बस्ती विकास संधर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। इस क्षेत्र के उप मुखिया अमरेश सिंह, सूबोध शाही, प्रकाश विश्वकर्मा, धर्मवीर सिंह, मनीष पाठक, पवन शर्मा , बिरेन्द सिंह यादव, जय प्रकाश सिंह, नीरज सिंह, आशुतोष सिंह, अनिल पांडेय , विनोद सिंह,धनेश्वर कुमार , शिव भगत, अभिमन्यु गोसाई, विवेका नन्द सिंह, हरि यादव, विनोद यादव, कृष्णा सिंह, विश्वजीत भगत, मोहन कर्मकार, सतीश साह, संजय सिंह, बटलर, अभिनव श्रीवास्तव, मुकूल तिवारी, मनोज सिंह, सरोज मिश्रा एवं इस क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि शामिल हुए.




