जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना परिसर में मुहर्रम के मद्देनजर मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. पोटका अंचलाधिकारी मो इम्तियाद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सौहार्द पूर्ण व शांति पूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया गया.(नीचे भी पढ़ें)

बैठक में प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी संजीव झा, इंस्पेक्टर इंद्रजीत राम, जादूगोड़ा थाना पुलिस अवर निरीक्षक रवीन्द्र मुंडा, मनोज कुमार, पोटका बीडीओ निखिल कश्यप एवं शांति समिति की ओर से जलील, मो कलीमुद्दीन, यूसुफ राजा, मनोरंजन कुमार त्रिपाठी, रूप भकत, मुकेश कुमार, सालखू मुर्मू, दीपक, राजा आदि ने शिरकत की.




