घाटशिला: मऊभंडार ओपी परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक घाटशिला अंचल आधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. लाइसेंसी अखाड़ा कमेटि के सदस्यों ने 28 जुलाई को नवमी और 29 जुलाई को दशमी का मुख्य जुलूस निकालने की बात कहीं. सीओ राजीव कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व अपने निर्धारित रूटो पर ही जुलूस निकालेंगे. सभी कमेटि अपने अपने स्तर से वोलेटियर्स का नियुक्ति करेंगे और उनका नाम थाना में देने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी तरह के अफवाह फैलाने वालों पर करवाई किया जायेगा. इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.(नीचे भी पढ़े)
प्रशासन अपने स्तर से सुसक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के साथ साथ जुलूस के साथ फायर बिग्रेड और एबुलेंस तैनात करेगी साथ ही विभिन्न चौक चौराहो पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. वही मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखा जाएगा. इस मौके पर सीओ राजीव कुमार, घाटशिला थाना प्रभारी बिमल किंडो, ओपी प्रभारी रोहित कुमार, मुखिया निताई मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल महतो, नवल सिंह, कालीराम शर्मा, निर्मला शुक्ला, महमूद अली, मोहम्मद फारूक खान, मोइनुद्दीन, शेख आजाद, मोहम्मद हुसैन अंसारी, गुलाम रबानी, नसीम खान, फारूक सिद्दीकी, एजाज आलम, दानिश अहमद समेत काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.




