जमशेदपुर : जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित श्री राजस्थान शिवमंदिर में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई. जुगसलाई के गढ़वाल परिवार की ओर से पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित हो रहे इस भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में वृंदावन से पधारे गौभक्त डॉ संजीव कृष्ण ठाकुर श्रीमद् भागवत कथा पर प्रवचन करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

रामटेकरी रोड स्थित गढ़वाल निवास से विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना के पश्चात भव्य कलश यात्रा आरंभ हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं. मेन रोड़ बाबा कुटी शिव हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर कलश यात्रा आगे बढ़ी जो चौक बाजार, एमई स्कूल रोड़ होते हुए राजस्थान शिव मंदिर पहुंची. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का कई स्थानों पर स्वागत भी हुआ. मंदिर में श्रीमद्भागवत की पूजा के पश्चात कलश की स्थापना हुई. कथा के प्रथम दिवस में महात्म्य कथा करते हुए व्यास पीठ से कथा वाचक डॉ संजीव कृष्ण ठाकुर ने बताया कि प्रभु की कथा जब और जिसे भी मिलती है, किसी कारण से नहीं अपितु प्रभु की कृपा से ही मिलती है. उन्होंने बताया कि सनातन धर्म ही समाधान का धर्म भी है. उन्होंने कहा कि कथा सुनने मात्र से जीव जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रथम दिन सुबह कलश यात्रा एवं शाम को भागवत कथा में प्रमुख रूप से मालीराम गढ़वाल, घनश्याम दास गढ़वाल, राजेश गढ़वाल, दिनेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, छीतरमल धूत, ओमप्रकाश गढ़वाल, सत्यनारायण अग्रवाल, महेश गढ़वाल, संजय अग्रवाल, बासु गढ़वाल, लिप्पू शर्मा, उमेश खीरवाल, गणेश अग्रवाल, राकेश गढ़वाल, लोचन मेंगोतिया, नारायण, वासुदेव, संजय, पवन, सोनू सहित बड़ी संख्या में भागवत कथा प्रेमियों ने प्रभु कथा का रसपान किया.




